Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

घर अंदर घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

घर अंदर घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने 17 अगस्त 23 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 13 अगस्त 23 को रात्रि में खाना खाकर सोयी थी उसी दौरान रात्रि में आरोपी नरेंद्र कुमार चौहान निवासी धनगांव पीडिता के घर अंदर घुसकर पीडिता को बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में धारा 457, 354 भादवि, 08 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण नाबालिक बालिका के अपराध से सम्बंधित होने एवं गंभीरता को देखते हुये आरोपी नरेंद्र कुमार चौहान निवासी धनगांव को उसके घर मे रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पामगढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर 18 अगस्त 23 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

See also  CG BREAKING : अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत चार आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत, अलग-अलग मामलों में मिली राहत

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!