Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में पैरासिटामोल की खेप अस्वीकृत: CGMSCL ने कंपनी को दवाइयां वापस लेने का दिया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी की दवाइयों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वर्ष 2024 में निर्मित विभिन्न बैचों की जांच में प्रथम दृष्टया गुणवत्ता में कमी पाई गई है।

निगम को दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से इन दवाओं को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित बैचों की टैबलेट्स पर काले धब्बे पाए गए, जो आम उपभोक्ता के उपयोग के लिए अनुपयुक्त हैं।

निगम ने आदेश जारी करते हुए कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल सभी संदिग्ध बैचों को दवा गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस ले और उनकी जगह गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराए।

See also  पावर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को चार प्रथम पुरस्कार, केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय एवं एसईसीएल ने दी ट्राफी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!