Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासन के आदेश को ठेंगा, तबादले के बाद भी कुर्सी पर जमे हैं रेंजर कुंवारपुर, विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए कार्य संपादन सुझाव को भी करते हैं नजर अंदाज…

शासन के आदेश को ठेंगा,,तबादले के बाद भी कुर्सी पर जमे हैं रेंजर कुंवारपुर

विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए कार्य संपादन सुझाव को भी करते हैं नजर अंदाज

एमसीबी। मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत जनकपुर उप वन मंडल क्षेत्र के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में बैठे रेंजर शिव कुमार ध्रुव का तबादला 1 अगस्त2023 को शासन द्वारा गरियाबंद वन मंडल के नवागढ़ सामान्य वन परिक्षेत्र में किया गया था। चूंकि इस तबादला सूची में राज्य भर के कई रेंजरों का तबादला हुआ था जिसमे एक ये भी थे। और जिसके बाद अब तक लगभग रेंज अफसरों ने अपना चार्ज प्रभार सौंपकर नए सिरे से कामकाज शुरू कर दिया है परंतु कुंवारपुर के रेंजर शासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आदेश के विरुद्ध कोर्ट से स्थगन लेकर रेंजर की कुर्सी पर फिर से जम गए हैं जबकि तबादला भी इनके गृह जिले के पास ही हुआ है बावजूद इसके इनके द्वारा अपने गृह ग्राम के नजदीक ना जाकर इतनी दूर जमकर बैठ जाना किस ओर इशारा करता है समझा जा सकता है।वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंवारपुर के बारे में विभागीय सूत्रों से जानकारी मिली है की वन क्षेत्र में मिले दायित्वों और सुझाव को भी ये अनसुना करते हैं जो इन्हें इनके उच्चाधिकारियों से मिलते हैं।

See also  राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री साय, माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी, साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल...

कुंवारपुर रेंज का एम पी कनेक्शन तो नहीं ?

आपको अवगत करा दें की चाहे जनकपुर से शहडोल मुख्य सड़क मार्ग हो या फिर कुंवारपुर ग्राम का पिछला वन क्षेत्र हो सभी बीहड़ मध्य प्रदेश से पूरी तरह जुड़े हुए है।और जिस कारण यहां के जंगलों से अवैध लकड़ियों की तस्करी भी एक बड़ी चुनौती रही है।जिसे समय समय पर देखा भी गया है।परंतु हर बात के दो पहलू भी होते हैं। अगर कुंवारपुर रेंज की बात करें तो एक पहलू पॉजिटिव मतलब वन क्षेत्र में प्राप्त पदीय दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक पालन तो दूसरा पहलू कुंवारपुर का एम पी कनेक्शन कह सकते हैं।अब रेंजर कुंवारपुर का एमपी कनेशन है या फिर अपने पदीय दायित्वों में कर्मठता का परिचय है। गृह ग्राम के नजदीक तबादले के बाद भी ना जाना और कोर्ट से स्थगन लाना। ये सभी गतिविधियां किन मायनों को पुख्ता करेगी पड़ताल का विषय है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!