Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG High Court : विदेशी MBBS डॉक्टरों को हाईकोर्ट से झटका’ सिम्स में जमा 1 लाख रुपये की फीस नहीं होगी वापस, पुराने स्टाइपेंड की मांग भी खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में इंटर्नशिप करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) डॉक्टरों को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने इंटर्नशिप के दौरान जमा की गई एक लाख रुपये की फीस वापस करने और भारतीय मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के समान पुराने स्टाइपेंड का भुगतान करने की मांग खारिज कर दी है। इस संबंध में दाखिल तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के वर्ष 2021 में लागू नए नियमों का लाभ पिछली अवधि के लिए नहीं दिया जा सकता।

See also  लोकेश राठौर को ग्राम सरखों और हाथीटिकरा में मिला भारी जनसमर्थन, निकली विशाल रैली,  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 बैलेट नंबर 7 बल्ब छाप में बटन दबाने लोगों से की अपील...

हाईकोर्ट ने तीनों याचिकाएं की खारिज

इस मामले की सुनवाई जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ में हुई। मुख्य याचिका डॉ. श्यामू कुमार जांगड़े और 13 अन्य डॉक्टरों की ओर से दायर की गई थी। इसके अलावा डॉ. छत्रेश चौधरी और डॉ. प्रणव पांडेय ने भी अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की थीं।

तीनों याचिकाओं में कानूनी और तथ्यात्मक प्रश्न समान होने के कारण हाईकोर्ट ने इनकी एक साथ सुनवाई की। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया।

एक लाख रुपये फीस वापसी की थी मांग

Advertisment

विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर में इंटर्नशिप की थी। इस दौरान उनसे एक लाख रुपये फीस जमा कराई गई थी। डॉक्टरों का कहना था कि इंटर्नशिप के लिए जमा कराई गई इस राशि को वापस किया जाना चाहिए।

See also  स्वावलंबन की राह: महिला समूह तैयार कर रही हैं सेनेटरी पैड...

इसके साथ ही उन्होंने इंटर्नशिप अवधि के पुराने बकाया स्टाइपेंड का भुगतान भी भारतीय मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के समान करने की मांग की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी दोनों मांगों को स्वीकार नहीं किया।

NMC के 2021 नियमों को लेकर अदालत की अहम टिप्पणी

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि याचिकाकर्ताओं ने अपनी विदेशी मेडिकल डिग्रियां 18 नवंबर 2021 से पहले हासिल की थीं। ऐसे में वे राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के वर्ष 2021 में लागू हुए नए नियमों के आधार पर पिछली अवधि के लिए अतिरिक्त लाभ का दावा नहीं कर सकते।

अदालत के अनुसार, नए नियमों को उनके लागू होने से पहले की अवधि पर पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता। इसी कानूनी आधार पर डॉक्टरों की मांगों को राहत देने योग्य नहीं माना गया।

See also  अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन के मामले में 14 हाइवा वाहन जप्त,  अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!