Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन के मामले में 14 हाइवा वाहन जप्त,  अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने 14 हाइवा वाहन जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अकलतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस द्वारा बीते देर रात्रि हाइवे रोड पर दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। उपरोक्त हाईवा वाहनों को मौके पर जप्त किया गया है, प्रकरण में संबंधित वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत  विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं स्टाफ  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  प्रबुद्ध जन सम्मेलन में विधायक अनुज और खनिज निगम अध्यक्ष सौरभ हुए शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!