Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दहेज और शराब के लिए पत्नी को करता था प्रताड़ित, आत्महत्या के मामले में फरार आरोपी पति अकलतरा से गिरफ्तार

मायके से पैसे लाने का दबाव बनाकर करता था मारपीट, चरित्र पर संदेह कर भी देता था मानसिक और शारीरिक यातना; जांजगीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा। दहेज एवं पैसों की मांग को लेकर पत्नी को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी आत्महत्या के मामले में जांजगीर पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी जरूरतों और शराब पीने के लिए पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। पैसे नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट करता था। इसके अलावा पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान भी करता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अकलतरा से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद 1 नवंबर 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना जांजगीर में मर्ग क्रमांक 53/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत ग्राम बिरगहनी स्थित बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर एक अज्ञात महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। बाद में मृतिका की पहचान उसके परिजनों ने श्रद्धा पटेल, निवासी ग्राम सोठी के रूप में की।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें चिकित्सक ने मृत्यु का कारण फांसी से दम घुटना तथा मृत्यु की प्रकृति आत्महत्या होना बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतिका के पिता, माता, बहनों एवं अन्य परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतिका का पति लव कुमार पटेल शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी अपनी जरूरतों को पूरा करने और शराब पीने के लिए पत्नी से पैसों की मांग करता था। वह पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था।
परिजनों के मुताबिक, पति की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर श्रद्धा पटेल 30 अप्रैल 2026 को बलौदा स्थित किराये के मकान से कहीं चली गई थी। इसके अगले दिन 1 मई 2026 को उसका शव ग्राम बिरगहनी के बंधवा तालाब के पार नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था।
परिजनों के बयान एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति लव कुमार पटेल के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के अकलतरा में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना के संबंध में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे 1 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: लव कुमार पटेल उर्फ मोटन (33 वर्ष), पिता नकुल प्रसाद पटेल, निवासी वार्ड क्रमांक 14, यादव मोहल्ला, ग्राम एरमशाही, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
जांजगीर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि मामले में जांच और आरोपी की तलाश लगातार जारी थी।

See also  जांजगीर नैला की कांग्रेस पार्षद ने किया भाजपा प्रवेश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!