Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम पर पहली बार दिया जाएगा पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर राज्य की 26 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया। इस मौके पर राज्य में तीन दिनों तक स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को कुल 41 पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा बताते हुए यहां की जनजातीय विरासत और समृद्ध लोक संस्कृति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने 26 वर्षों की यात्रा में संघर्षों को संभावनाओं और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलते हुए देश के विकास मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

See also  CG News: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, हाइवा ने मारी टक्कर, घटना के बाद हाइवा चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सीएम ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ।

स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे 41 पुरस्कार

स्थापना दिवस समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस बार कुल 41 पुरस्कार दिए जाने हैं। इनमें संस्कृति विभाग के 14 और अन्य विभागों के 27 पुरस्कार शामिल हैं।

Advertisment

कला एवं संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रमिक कल्याण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी भी प्रस्तावित है।

See also  खरोरा मोजो मशरूम फैक्ट्री में बाल श्रमिक शोषण मामले पर अब तक चुप्पी! 47 दिन बाद भी FIR नहीं, सिस्टम पर उठे सवाल

तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर नए सम्मान

इस वर्ष राज्य अलंकरण समारोह में दो नए पुरस्कार शामिल किए गए हैं। इनमें पंडवानी गायिका स्वर्गीय तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर सम्मान दिए जाएंगे। ये दोनों पुरस्कार पहली बार प्रदान किए जाएंगे।

तीजन बाई के नाम पर सम्मान शुरू किए जाने को छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी परंपरा से जुड़े योगदान को सम्मान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। वहीं संत रविदास के नाम पर भी नया सम्मान राज्य अलंकरण की सूची में शामिल किया गया है।इस तरह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर इस बार समारोह के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं और योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने पर विशेष जोर रहेगा।

See also  एक बहरूपिया चंदा का पैसा खा गया तो दूसरा बहरूपिया कांग्रेस कार्यालय भवन का पैसा हजम कर गया: राधिका खेड़ा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!