Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, हाइवा ने मारी टक्कर, घटना के बाद हाइवा चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को हाइवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, मुरूम से भरे हाइवे ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हाइवा चालक फरार हो गया। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

See also  चंगोराभाठा में IPL मैच में सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार, आईफोन जब्त...

एक बाइक पर तीनों जा रहे थे मछली पकड़ने

जानकारी के मुताबिक, आरंग के बागेश्वर पारा में रहने वाला मंगलू जलक्षत्री शुक्रवार सुबह अपने बेटे तिलक जलक्षत्री और परिवार के ही श्रवण के साथ एक ही बाइक में सवार होकर पारागांव में महानदी में मछली पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे 53 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मुरूम लोड हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों हाइवा के नीचे आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

घटना के बाद हाइवा चालक फरार

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि हाइवा बाइक सवारों को दूर तक घसीटकर ले गई। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

See also  स्पीकर के समक्ष एक और बड़े मंच पर गुंजी नन्ही स्वर कोकिला अरुणिमा की आवाज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!