Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न

कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, त्रैमासिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी एम.पी. सिंह, जिला मिशन समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, पूर्व बीईओ एवं वरिष्ठ प्राचार्य एस आर कुर्रे की उपस्थिति में बम्हनीडीह विकासखंड के प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक लायंस स्कूल, चांपा में आयोजित की गई।
परीक्षा परिणामों की हुई विस्तृत समीक्षा
बैठक में त्रैमासिक परीक्षा के संचालन, मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक से परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए परिणामों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी एम.पी. सिंह, डीएमसी रामेश्वर जायसवाल ने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की विद्यालयवार एवं विषयवार विस्तृत समीक्षा की। इसमें कुल दर्ज विद्यार्थी, परीक्षा में शामिल एवं अनुपस्थित विद्यार्थी, 60 प्रतिशत से अधिक, 45 से 59 प्रतिशत, 33 से 44 प्रतिशत तथा 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या का विश्लेषण किया गया।
कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष ध्यान
डीईओ एम.पी. सिंह एवं डीएमसी रामेश्वर जायसवाल ने निर्देशित किया कि कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चिन्हांकित कर उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग एवं उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाए। विषय शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें, ताकि आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
संकुल प्राचार्य एवं समन्वयक करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक अपने अधीनस्थ विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं परीक्षा परिणामों में सुधार की स्थिति की सतत निगरानी करेंगे। विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी एवं पूर्व बीईओ एवं वरिष्ठ प्राचार्य एस आर कुर्रे ने जिला शिक्षा अधिकारी एम पी सिंह, डीएमसी रामेश्वर जायसवाल को बम्हनीडीह विकासखंड के सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की ओर से बेहतर परीक्षा परिणाम लाने का भरोसा दिया।
समीक्षा बैठक में संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

See also  Jio AirFiber : जियो लाया सुपर से भी ऊपर प्लान! 599 रुपए में मिलेगा डेटा, कॉलिंग और OTT का बेनिफिट, जानिए और क्या होगा खास…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!