Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक, पीएम आवास के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

विकसित भारत जी राम जी के कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम जनपद पंचायत पामगढ़ के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करने हुए स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जिन हितग्राहियों के आवास अपूर्ण हैं, उनसे संपर्क कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पंचायत सचिवों एवं संबंधित मैदानी अमले को आवासवार प्रगति की समीक्षा करने, लंबित कार्यों के कारणों का पता लगाने तथा उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
जिला पंचायत सीईओ ने विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए तकनीकी सहायकों, पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं अभिलेखों का उचित संधारण सुनिश्चित करने के साथ कार्यस्थल पर वास्तविक स्थिति के अनुरूप जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतवार कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने, जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उन्हें चिन्हांकित कर तेजी से पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही कार्यों का समय पर भौतिक सत्यापन करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से निराकरण करें।
 जिला पंचायत सीईओ पोयाम ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण, प्रगति की समीक्षा और समय-सीमा का पालन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें, योजनाओं की प्रगति में आ रही सस्याओं को दूर करें तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत उप संचालक बरनसिंह मंडावी, आवास योजना की डीसी श्रेया सिंह, विकसित भारत जी राम जी प्रभारी एपीओ गौरव शुक्ला तथा जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ मणिशंकर कौशिक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  RCB vs PBKS Final: कितने बजे खेला जाएगा फाइनल मैच, कब होगा टॉस, मौसम से लेकर पिच तक की जानकारी एक क्लिक में पढ़िए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!