Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का मुख्य आरोपी पीयूष जायसवाल पर शिकंजा, गृह मंत्रालय ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर, जांजगीर-चांपा पुलिस की लगातार तलाश जारी, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

जांजगीर-चांपा, 27 जुलाई 2026। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ अब शिकंजा और कस गया है। आरोपी की लगातार फरारी और न्यायालय में पेश नहीं होने के कारण भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के माध्यम से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीयूष जायसवाल (21 वर्ष), पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने जिले के बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। लोगों से बड़ी मात्रा में रकम एकत्रित करने के बाद वह करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया।

See also  Bastar Band : आज बस्तर बंद, गलियां पड़ी वीरान, दुकानों में लटका ताला, जानें वजह…

मामले में आरोपी के खिलाफ थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत धारा 420, 406, 34 भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा थाना चांपा में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत धारा 318(4), 316(2), 111(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया था, लेकिन उसके बाद से आरोपी लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि थाना चांपा प्रकरण में आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा थाना बम्हनीडीह मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके अलावा बिलासपुर के न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के प्रकरण में भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। वहीं कोरबा न्यायालय से प्रकरण क्रमांक 5341, 5340, 5339 एवं 5342 में भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हैं।

See also  बाढ एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

आरोपी के लगातार फरार रहने और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय ने उसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसके बाद अब देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि विदेश भागने या देश से बाहर जाने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके।

Advertisment

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 अथवा थाना चांपा प्रभारी के मोबाइल नंबर 79874-60292 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

See also  03 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!