Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

2025 Royal Enfield Hunter 350 लॉन्च, नए फीचर्स के साथ और भी दमदार बना रोडस्टर…

2025 Royal Enfield Hunter 350 : रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे किफायती रोडस्टर मोटरसाइकिल 2025 Royal Enfield Hunter 350 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को पहली बार एक बड़ा अपडेट मिला है, जिसमें कई जरूरी बदलाव और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश और परफॉर्मेंस में बेहतर बनाने के लिए खास फोकस किया है। आइए जानते हैं नई हंटर 350 में क्या कुछ नया देखने को मिला है।

2025 Royal Enfield Hunter 350क्या-क्या बदला गया है?

2025 Royal Enfield Hunter 350रियर सस्पेंशन:
2025 Hunter 350 में अब लीनियर स्प्रिंग की जगह प्रोग्रेसिव स्प्रिंग वाला रियर सस्पेंशन दिया गया है, जिससे इसकी राइड क्वालिटी और स्टेबिलिटी बेहतर हो गई है।

See also  बीजापुर में माओवादी हमला: डीआरजी जवान शहीद, 3 घायल

ग्राउंड क्लीयरेंस:
मोटरसाइकिल के ग्राउंड क्लीयरेंस को 10 मिमी तक बढ़ा दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शन मिलेगा।

एग्जॉस्ट सिस्टम:
एग्जॉस्ट की रूटिंग को नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे इंजन पर कम वाइब्रेशन और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलता है।

Advertisment

नई सीट:

Hunter 350 को अब नए डिजाइन की सीट के साथ पेश किया गया है, हालांकि इसका प्रोफाइल पहले जैसा ही रखा गया है ताकि आरामदायक राइडिंग अनुभव बना रहे।

स्लिप-असिस्ट क्लच:

सभी वेरिएंट्स में अब स्लिप-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग और भी स्मूथ हो गई है।

See also  Economies in the World : दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं: जानिए भारत और पाकिस्तान की स्थिति...

नए फीचर्स की लिस्ट
एलईडी हेडलैंप

डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ट्रिपर पॉड के साथ)

टाइप-सी चार्जर (टॉप वेरिएंट्स में)

6 नए कलर ऑप्शन

इन फीचर्स के चलते 2025 Hunter 350 अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-सेवी नजर आती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!