Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पामगढ़ लोक सेवा केंद्र में आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने लोगों को करना पड़ रहा भारी मशक्कत.. फिर भी समय पर नहीं मिल रहा लाभ… जिन पर जवाब देहि उनको लोगो की परेशानी से कोई सरोकार नहीं…

जांजगीर-चांपा। ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ में लोक सेवा केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है एक तरफ राज्य शासन लोगों की सुविधा के लिए सेवा सेतु पोर्टल का डिजिटली कारण कर आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए इस पोर्टल का लांच किया है लेकिन पामगढ़ लोक सेवा केंद्र में इसका पूर्ण लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है महीनो भर से पड़े आवेदनों का समय पर नहीं हो रहा निराकरण, नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेजो के एडमिशन में हो रही बहुत परेशानी समय पर लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ.

पामगढ़ तहसीलदार गए छुट्टी पर डीएससी नहीं मिलने से आवेदनों की लगी लंबी कतारे आखिर कैसे होगा समाधान…?

See also  Accident News : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल…

जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन करने की तारीख है 31 जुलाई

बिना अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता ऐसे बच्चों का समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बना तो परीक्षा से हो जाएंगे वंचित आखिर ऐसे बच्चों के परेशानियों से जिम्मेदार अधिकारी को कोई सरोकार नहीं है
पामगढ़ तहसील कार्यालय में आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने दर्जनों लोग रोज काट रहे हैं चक्कर लेकिन नहीं मिल रहा सेवा सेतु पोर्टल का लाभ.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!