Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब गांव की महिलाएं संभालेंगी नशे और साइबर अपराध के खिलाफ मोर्चा, करहीडीह में बनी महिला कमांडो टीम, पुलिस की मुहिम में निभाएंगी साझेदार की भूमिका

जांजगीर-चांपा। नशे और साइबर अपराध जैसी बढ़ती सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस ने अब गांव की महिलाओं को सीधे अभियान का हिस्सा बनाया है। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जो गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएगी।

पुलिस का मानना है कि समाज में सबसे मजबूत संवाद और प्रभाव महिलाओं के माध्यम से स्थापित किया जा सकता है। इसी सोच के तहत गठित महिला कमांडो टीम न केवल नशा मुक्ति अभियान को गति देगी, बल्कि साइबर ठगी, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर भी लोगों को जागरूक करेगी।

See also  नेता समेत 4 फ्रॉड गिरफ्तार, 22 लाख की ठगी मामले में एक्शन

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि साइबर अपराधी किस तरह लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं और उनसे बचाव के लिए किन सावधानियों की आवश्यकता है। साथ ही नशे के दुष्परिणामों और परिवार व समाज पर उसके प्रभावों की जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि केवल कानून और पुलिस कार्रवाई से सामाजिक समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। जब समाज स्वयं जागरूक होकर आगे आता है, तभी सकारात्मक बदलाव दिखाई देता है। महिला कमांडो टीम इसी जनसहभागिता का मजबूत उदाहरण बनेगी।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों और मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाएं, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं तथा महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!