Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा तबादला, 165 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के 165 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादला सूची में 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक शामिल हैं। विभाग के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी।

महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अनुपम पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बनाया गया है। वहीं सनत कुमार जागड़े को बीजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को विभिन्न चेकपोस्ट और उड़नदस्ता इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

See also  जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल...

Advertisment

कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी चेकपोस्ट, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज और मोहम्मद आबिद खान को कोटा से धनपुंजी चेकपोस्ट भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार राठौर, चंद्र कुमार साहू और अरुणा साहू की रायपुर उड़नदस्ता में पदस्थापना की गई है।

इसके अलावा महेंद्र कुमार कुलदीप को बिलासपुर परिवहन कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से प्रदेश में परिवहन व्यवस्था और निगरानी तंत्र अधिक मजबूत होगा तथा विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में इस दिन लगेगी आचार संहिता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!