Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में 90 लाख की ज्वेलरी चोरी, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर : रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 90 लाख रुपए की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कार्रवाई के दबाव में चोरी के मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

स्निफर डॉग से मिला अहम सुराग

घटना की जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड दुकान से करीब 1.5 किलोमीटर दूर गांधी नगर–काली नगर रोड तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस नाबालिग आरोपी तक पहुंची।

See also  दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि...

चोरी के बाद गरियाबंद में की पार्टी

जांच में सामने आया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी गरियाबंद के पांडुका इलाके गए थे, जहां उन्होंने पार्टी की। सोमवार सुबह चोरी की खबर फैलने के बाद दोनों अलग हो गए। मुख्य आरोपी अधिकांश जेवर अपने पास लेकर फरार हो गया था।

Advertisment

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शनिवार देर रात दो नकाबपोश युवक बाइक से लक्ष्य ज्वेलर्स पहुंचे। अस्पताल के पास बाइक खड़ी कर वे पैदल दुकान तक पहुंचे और कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। करीब 20 मिनट तक दुकान के भीतर रहकर उन्होंने केवल सोने के जेवर चोरी किए, जबकि चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं छुआ।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हड़कंप

रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से बैग में जेवर भरते दिखाई दिए।

मुख्य आरोपी ने घर में लगाई फांसी

पुलिस जब मुख्य आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। जांच के दौरान वह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस का मानना है कि साथी के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद उसने डरकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे झूठा फंसाया गया था।

पहले से अपराध में शामिल थे दोनों

See also  मोर आवास मोर अधिकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवास हितग्राहियों का किया अभिनंदन...

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी थे और पहले भी कई इलाकों में चोरी की कोशिश कर चुके थे। दोनों मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और रायपुर के कालीमाता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे।

दो दिन तक की थी रेकी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने लक्ष्य ज्वेलर्स की दो दिनों तक रेकी की थी। पुलिस ने कुछ समय पहले ही दुकान संचालक को सुरक्षा मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी, लेकिन उसके बावजूद चोरी की बड़ी वारदात हो गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!