Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NEET पेपर लीक मामले में सीहोर कनेक्शन, श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र रहा आरोपी शुभम

neet-paper-leak-connection: देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक मामले में अब मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का नाम भी सामने आने लगा है। राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉ. शुभम खैरनार के तार सीहोर स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़े पाए गए हैं, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा में कथित धांधली के मामले में महाराष्ट्र के नासिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शुभम सीहोर के पचामा स्थित श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के अंतर्गत बीएएमएस का छात्र रह चुका है।

See also  नेपाल में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे: कबीरधाम के चार होनहार युवाओं ने लहराया भारत का परचम...

इस खुलासे के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि पेपर लीक मामले के तार सीहोर से भी जुड़े हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और आरोपी के संपर्कों की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

उधर श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश तिवारी ने बताया कि शुभम ने वर्ष 2021 में बीएएमएस कोर्स में प्रवेश लिया था, लेकिन एडमिशन के बाद वह कभी नियमित रूप से यूनिवर्सिटी नहीं आया। कुलपति के अनुसार शुभम किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ और न ही किसी अन्य शैक्षणिक गतिविधि में उसकी उपस्थिति दर्ज की गई।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!