Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन: अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत; परिवार और राजनीति में शोक

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लीवर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती भी रह चुके थे।

रात में बिगड़ी तबीयत, सुबह फिर अस्पताल ले जाया गया

See also  C.G Crime : रायपुर बाउंसर फायरिंग केस में दूसरी युवती की भी मौत! पारिवारिक विवाद ने ली दो जिंदगियां

प्रतीक यादव के करीबी और जिम साथी सर्वेश पांडेय के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में कुछ सुधार होने पर वापस घर ले आया गया। लेकिन बुधवार सुबह फिर उनकी स्थिति खराब हो गई और दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के दौरान वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisment

फिटनेस को लेकर रहते थे सजग

प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक माना जाता था। वे जिम और हेल्थ रूटीन को लेकर काफी सजग रहते थे। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता था और तबीयत सुधरने पर घर भेज दिया जाता था।

See also  सरपंच ने अपने पति के नाम पर लाखों रुपये की चेक जारी कर किया है बैंक से आहरण, शिकायत के एक साल बाद भी जांच नही हुआ, ऐसे सरपंच सचिव पर अधिकारी का अभयदान, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत पूर्व सरपंच सचिव ग्राम पंचायत अमलीडीह का मामला, नियम कायदों का जानकार होते हुए भी सरपंच को लाभ पहुचाने सचिव ने किया सरपंच पति के नाम पर चेक जारी, सूचना के अधिकार से मिली जानकारी, सत्र 2010 से 2015 तक की पंचायत रोकड़ पंजी की भौतिक सत्यापन कर कार्यवाही करने की जरूरत...

अखिलेश यादव हुए भावुक

प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रतीक को “बहुत अच्छा लड़का” बताया। अखिलेश ने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य और बिजनेस दोनों को लेकर गंभीर रहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार में उतार-चढ़ाव का असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

अखिलेश यादव ने परिवार की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार साथ खड़ा है और आगे की कार्रवाई परिवार के निर्णय के अनुसार की जाएगी।

पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में KGMU के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम से पहले वीडियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन...

राजनीतिक कार्यक्रम भी स्थगित

प्रतीक यादव के निधन के बाद बीजेपी महिला मोर्चा का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया। पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम टालने का निर्णय लिया। फिलहाल पूरे यादव परिवार में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में समर्थक तथा राजनीतिक नेता परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!