Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शिवरीनारायण के सत्संग भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि समारोह में परियोजना नवागढ़ एवं परियोजना जांजगीर के कुल 23 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इनमें 22 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 01 जोड़े का विवाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को गरिमामय वैवाहिक आयोजन का लाभ मिला। विवाह सम्पन्न होने के पश्चात सभी नवदंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
     इस अवसर पर विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू, नेहा साहू, राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष राहुल थवाईत, उपाध्यक्ष सरस्वती साहू, मयंक परमहंस सहित पार्षदगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  KORBA NEWS : प्रशासनिक दबाव में ग्रामीणों की जमीन पर कब्ज़ा, हरदीबाजार में SECL का सर्वे शुरू…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!