Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA NEWS : प्रशासनिक दबाव में ग्रामीणों की जमीन पर कब्ज़ा, हरदीबाजार में SECL का सर्वे शुरू…

कोरबा,14 सितंबर। ग्राम हरदीबाजार (तहसील हरदीबाजार, जिला कोरबा) में ग्रामीणों की अधिग्रहित भूमि पर अब South Eastern Coalfields Limited (SECL) दीपका परियोजना ने फिर से कब्ज़ा जमाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी पाली द्वारा 13 सितम्बर को जारी ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि वर्ष 2004 और 2010 में SECL द्वारा अधिग्रहित ग्राम हरदीबाजार की जमीनों एवं उन पर बनी परिसंपत्तियों का सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान “आपात स्थिति की आशंका” जताते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा से पुरुष एवं महिला बल की माँग की गई है।

See also  बूंद बूंद से चलता जीवन...

ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा कदम सिर्फ और सिर्फ प्रशासनिक दबाव बनाकर किसानों की जमीन और संपत्तियों पर दोबारा कब्ज़ा करने का प्रयास है। अधिग्रहण के बाद भी उचित मुआवज़ा, पुनर्वास और रोजगार जैसी बुनियादी माँगें पूरी नहीं की गई हैं। अब जब ग्रामीण विरोध दर्ज करा रहे हैं तो प्रशासन सुरक्षा बल भेजकर कंपनी का पक्ष मज़बूत कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर एवं तहसीलदार तक को इस ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी गई है। वहीं SECL प्रबंधन से सर्वे के दौरान “सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने” के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisment

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि SECL और प्रशासन की मिलीभगत से जमीन मालिकों को दरकिनार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन कब्ज़ा करने या बिना समाधान के सर्वे की कार्रवाई की जाती है तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

See also  ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!