Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

युवा मोर्चा ने इंडी गठबंधन का किया पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस पार्टी एवं इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल टिकरिहा के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में जांजगीर कचहरी चौक में कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन पार्टियों की शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा महिला आरक्षण बिल का विरोध करना कांग्रेस की महिलाओं को अपमानित करने वाली मानसिकता को बताती है जिसका जवाब आने वाले समय में देश की महिलाएं इंडी गठबंधन की सभी पार्टियों को देगी।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह जी ने कहा कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी हमेशा महिलाओं का अपमान एवं उनके अधिकारों का हनन करते रही है ,महिलाओं के स्वाभिमान के रक्षा के लिए युवा मोर्चा सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ते रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह,महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल लाल साहू, रायगढ़ भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रवि पांडेय, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, पंकज अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अनिल शर्मा, आनंद मीरी, जिले के युवा मोर्चा के महामंत्री द्वय चिराग केशरवानी, अभिषेक पाण्डेय, संदीप साहू ,राहुल सेन, युवा मोर्चा के जिले के पदाधिकारी गण विवेक शर्मा,रोशन यादव, सुमित अग्रवाल, मनोबल जाहिरे, प्रमोद कश्यप, सौरभ तिवारी, छबि कश्यप, अनुराग मधुकर, देवव्रत देवांगन, ब्रजेश यादव, पदाधिकारी गण, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ,कमल राठौर, विकास श्रीवास, हितेश साहू, लव देवांगन हितेश साहू,आयुष शर्मा, लुकेश साहू ,विकास कौशिक, धीरेन्द्र महिलाएंगे, प्रखर यादव, ललित कश्यप, गिरधर यादव, भूपेश देवांगन प्रदीप राठौर जी, गोलू दुबे, सुशांत बंजारे, बृजेश यादव, दिलचंद बंजारे,महिला मोर्चा के संजीता माली, धनेश्वरी जागृति, संतोषी दुबे, राहुल सिंह, रूपेश सोनी जिले एवं मंडल के पदाधिकारी गण, मोर्चा के पदाधिकारी गण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, मंडल के पदाधिकारी गण, एवं युवा मोर्चा सभी मंडलों के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता की गरिमामई उपस्थिति रही।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन “लाइफ“ लाइफस्टाइल फॉर इनवायरमेंट के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!