Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : बार में युवक का हमला: व्यापारी पर बीयर बोतल से वार, आरोपी फरार

रायपुर। रायपुर के रायपुरा चौक स्थित एक बार में देर रात मारपीट की घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी व्यापारी संदीप अग्रवाल अपने दोस्त के साथ बार पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बाहर खड़े थे, तभी एक युवक तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इससे घबराकर दोनों अंदर चले गए।

See also  आजीविका गतिविधियों से जुड़कर समूह की महिलाओं ने बुना सफलता का ताना-बाना... मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत चरौदा गौठान में कर रही सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मछली पालन, वर्मी कंपोस्ट का कार्य...

आरोप है कि युवक भी उनके पीछे बार के अंदर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने बीयर की बोतल से संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

मौके पर मौजूद उनके साथी ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!