Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: धमतरी में 7 लोगों की हत्या, एक के बाद एक मर्डर से थर्राया शहर, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

धमतरी: धमतरी जिला इन दिनों खून-खराबे से कांप रहा है। सिर्फ 35 दिनों में 7 लोगों की हत्या हो गई है। कहीं दोस्त ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया, तो कहीं ढाबे में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने महिला और मासूम पर हमला कर दिया तो कहीं शराबी बेटे ने अपनी मां और नानी की जान ले ली और अब, दामाद ने अपनी ही सास को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। रंजिश, नशा और लूट की इन वारदातों ने जिले की फिज़ाओं को खून से लाल कर दिया है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिले की कानून व्यवस्था कहां है?

ताजा मामला धमतरी जिले के नगरी इलाके से सामने आई है। जहां एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यह कहानी है एक ऐसे दामाद की, जिसने नशे की हालत में रिश्तों की सारी मर्यादा तोड़ दी। वो दामाद जो कभी उसी घर का बेटा कहलाता था। आज उसी घर की बुजुर्ग सास का कातिल बन गया।

See also  छत्तीसगढ़ियों ने लंदन में ‘हाय.. डारा लोर गेहे रे’ की धुन पर किया नृत्य, छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कति को देश-विदेश में मिल रहा पहचान, विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज...

सिहावा थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव में शराब के नशे में धुत एक कलयुगी दामाद ने अपनी ही सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से कत्ल कर दिया। पत्नी से विवाद और मारपीट के बाद जब पत्नी घर छोड़कर भाग गई तो आरोपी दामाद गुस्से में सास के घर पहुंचा। सास ने जब दामाद को डांटा तो उसने टंगिया उठाई और सास के गले, कान और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गया। सास खून से लथपथ घर के बाहर तड़पती रही, कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, लेकिन इस खून-खराबे ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है।

See also  ‘स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन‘ थीम के साथ सड़क सुरक्षा माह 2024 का आगाज...

आपको बता दें कि धमतरी जिले में महज 35 दिन में सात लोगों की हत्या ने सबको हिला कर रख दिया है। जिले से सिलसिलेवार हो रही हत्या के बाद खाकी पर सवाल उठ रही है।

1 अगस्त 2025 शुक्रवार की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र शहर के बठेना वार्ड में दोस्त ने अपने ही जिगरी दोस्त शिवा ध्रुव की सिर कुचलकर हत्या कर दी। जिसके बाद आठ बदमाशों ने ढाबे में तीन युवकों की खंजर से बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को हसदा, कुरूद थाना चौकी बड़े करेली में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 साल की महिला की चाकू से हत्या कर दी और पांच साल के मासूम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा 2 सितंबर को भानपुरी में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से बुजुर्ग कृत राम साहू की निर्मम हत्या कर लाखों के सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इसी रात शहर के बठेना वार्ड में शराबी बेटे ने अपनी मां और नानी पर लकड़ी के बत्ते से पीट पीट कर दिया। नानी को मौत के घाट उतार दिया वही अभी भी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Advertisment

4 सितंबर यानी आज इच्छापुर, सिहावा थाना कलयुगी दामाद ने अपनी सास को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। जिले में हुई सात हत्या के बाद अब सवाल यह है कि क्या जिले की पुलिस सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित है? क्यों इन वारदातों को पहले ही रोकने की कोशिश नहीं की गई? क्या धमतरी में अपराधियों के हौसले कानून से ऊंचे हो चुके हैं? महज 35 दिन में 7 कत्ल, धमतरी का खून से रंगने का ये सिलसिला अब पूरे प्रदेश से पूछ रहा है कि क्या जिले में कानून व्यवस्था सिर्फ कागज़ों पर है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ विकसित कर इस पुण्यभूमि को संवारने की अनुपम पहल की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!