Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सतना में दिल दहला देने वाली वारदात: 11 साल के बच्चे की हत्या, शव नीले ड्रम में छिपाकर फरार आरोपी

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को नीले ड्रम में छिपा दिया गया। यह मामला कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी का है।

मृतक की पहचान शिवराज रजक के रूप में हुई है, जो कक्षा 5वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, आरोपी मथुरा रजक नाम का व्यक्ति बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। महिला के इंकार करने पर उसने हत्या की साजिश रची।

घटना के दिन आरोपी घर पहुंचा, लेकिन उस समय महिला मौजूद नहीं थी और बच्चा घर में अकेला था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को नीले ड्रम में छिपाया, घर में ताला लगाया और फरार हो गया।

See also  पीढ़ियों के लिए वंदे मातरम प्रेरणा, बशर्ते हम इसका सदुपयोग करें : पीएम मोदी

जब बच्चे की मां घर लौटीं तो दरवाजा बंद मिला और बेटा गायब था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कमरे में खून के निशान मिले। तलाशी के दौरान नीले ड्रम से बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!