Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिकी नाकाबंदी ना हटने पर भड़का ईरान ! फिर बंद किया होर्मुज

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद कर दिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक यह अहम समुद्री मार्ग पूरी तरह नहीं खोला जाएगा।

ट्रंप की सख्त चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान अगर अपने परमाणु कार्यक्रम पर बड़ा समझौता नहीं करता, तो नाकाबंदी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

वार्ता से पीछे हटा ईरान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने फिलहाल अमेरिका के साथ अगले दौर की शांति वार्ता के लिए सहमति नहीं दी है। यह जानकारी ईरान से जुड़े मीडिया के हवाले से सामने आई है, जिससे तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

See also  CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

IRGC का अमेरिका पर गंभीर आरोप
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिका पर समुद्री डकैती जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमेरिका की नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों के खिलाफ है।

वैश्विक तेल सप्लाई पर असर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति होती है। यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई चेन पर सीधा असर पड़ सकता है।

Advertisment

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
ईरान और ओमान के बीच स्थित यह जलमार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी सबसे संकरी चौड़ाई करीब 33 किलोमीटर है, लेकिन जहाजों के लिए रास्ता सीमित होने के कारण यहां किसी भी तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

See also  केंद्रीय बलों और कोरिया पुलिस की MCB में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!