Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आज रात 8.30 बजे P.M नरेंद्र मोदी करेंगे देश को संबोधित, बड़े ऐलान की संभावना…

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इसके लिए कांग्रेस और विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि कांग्रेस ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

आज रात 8:30 बजे PM का संबोधन
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तार से बात कर सकते हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना
कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विपक्ष के कारण यह बिल पास नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाओं के विरोध का राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा।

See also  जनदर्शन में आए आवेदन का कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण, जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने के आवेदन पर हितग्राहियों को बना कर दिया गया नया राशन कार्ड...

12 साल में पहली बार ऐसा हुआ
मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका बताया जा रहा है जब सरकार किसी अहम बिल को सदन में पास नहीं करा सकी। इससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

क्या होगा संबोधन का फोकस?
हालांकि प्रधानमंत्री के संबोधन का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे महिला आरक्षण, संसद की कार्यवाही और विपक्ष के रवैये पर अपनी बात रख सकते हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!