Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एसडीएम की कार घर में घुसी, चार घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एसडीएम की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा।

इस घटना में रामानुजनगर के एडीएम अजय माडियम, दो पुलिसकर्मी और वाहन चालक घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान से टकरा गया।

राहत की बात यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  CG News: पुलिस ने जप्त किया डेढ़ लाख का गांजा, 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!