Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला प्रशासन एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, हाथनेवरा घाट, पिपरदा घाट नदी में अवैध रेत परिवहन उत्खनन में संलिप्त रेत माफियाओं के 03 हाइवा, 01 ट्रैक्टर वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा। हाथनेवरा घाट, पिपरदा घाट नदी में अवैध रेत परिवहन उत्खनन में संलिप्त रेत माफियाओं के 03 हाइवा, 01 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है।
पिपरदा एवं हाथनेवरा घाट नदी में बिना चालक के हाइवा वाहन के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
थाना चांपा, बिर्रा, बम्हनीडीह क्षेत्रांतर्गत के नदी में स्थित रेत घाट में बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन कर सीमावर्ती जिला सक्ति व जांजगीर-चांपा क्षेत्र में लगातार रेत परिवहन करने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में अवैध रेत परिवहन भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस थाना चांपा की संयुक्त टीम द्वारा नदी घाट में मौके पर जाकर अवैध रेत भण्डारण व परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

See also  CG News: गरियाबंद के दुतकैयां गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!