Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : डीडी नगर में लूट की दो वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी और 3 नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और चाकू जब्त किया गया है।

पहली घटना 30 मार्च 2026 की रात की है, जब सत्ती बाजार निवासी निखिल शर्मा ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। रायपुरा ओवर ब्रिज के पास 3-4 युवकों ने उन्हें रोककर चाकू की नोक पर सोने की चेन, नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।

दूसरी घटना 27 मार्च 2026 की है, जब एक व्यक्ति की गाड़ी ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल और किया शोरूम के बीच खराब हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे धमकाकर उसका आईफोन 12, बैग, दस्तावेज और एटीएम कार्ड लूट लिया।

See also  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापे, 53 लाख नगदी, 3.23 किलो सोना जब्त

दोनों मामलों में डीडी नगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल और क्राइम व साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 2 बालिग आरोपियों और 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों में भूपेश कुमार साहू (19) निवासी अश्वनी नगर और हयांश उर्फ अयान पाल (18.5) निवासी बजरंग नगर शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और चाकू बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  रायगढ़ में 14 लाख की ठगी:सेवन स्टार कंपनी के खाते में पहुंचा नहीं रूपए, ओटीपी के माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई राशि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!