Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, बैंकों में आने जाने वाले लोगों पर रखी जा रही है पुलिस सतत निगरानी

जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
 इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 बैंक परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे सतत चालू रखने, बैंक अलार्म सिस्टम को सक्रिय स्थिति में रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को यह भी समझाइश दी कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  TV से लेकर मोबाइल तक होंगे सस्ते...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!