Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना! पिता ने ली डेढ़ साल के मासूम बेटे की जान… गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में एक पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामूली विवाद बना मौत की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी शिवाजी केवट का अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि खाना नहीं मिलने की बात पर वह गुस्से में आपा खो बैठा।

ईंट से वार कर ली जान
गुस्से में आरोपी ने खाट पर सो रहे अपने बेटे अनुराग को उठाया और घर के पास एक जर्जर मकान में ले जाकर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

See also  Sone Ki Lanka Ki Kahani: सोने की लंका कैसे बनी, भव्यता देखकर लालची रावण ने इसे पाने के लिए क्या-क्या किया?

बचाने गई दादी भी हुईं घायल
जब दादी ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया।

मानसिक स्थिति पर सवाल
परिजनों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। उसे नियमित रूप से इंजेक्शन दिया जाता था, लेकिन इस बार समय पर इलाज नहीं हो पाया। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इलाज में लापरवाही इस घटना का कारण बनी?

Advertisment

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  शाहरुख खान ने अपने बच्चों से क्या सीखा? एक्टर ने सबके सामने बताई थी फैमिली की ये खास बात

गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में खुशियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!