Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mahadev Satta Case : महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच, दुबई में 18 प्रॉपर्टी जब्त

रायपुर : रायपुर में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत की गई।

जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां जब्त की हैं, जिनमें 18 दुबई में और 2 नई दिल्ली में स्थित हैं। इन संपत्तियों में बुर्ज खलीफा का एक अपार्टमेंट भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि ये सभी संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे से खरीदी गई थीं, जिनमें लग्जरी बंगले और महंगी कारें शामिल हैं।

See also  अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता... अवैध संबंध के चलते आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम...

ED के अनुसार, दुबई की ज्यादातर संपत्तियां प्राइम लोकेशन जैसे Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra), Business Bay और SLS Hotel & Residences में स्थित हैं। इन संपत्तियों को सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों के नाम पर कंट्रोल किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि महादेव ऑनलाइन बुक ऐप एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी नेटवर्क की तरह काम करता था, जो Tiger Exchange, Gold365 और Laser247 जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। यह पूरा सिस्टम फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित था, जिसमें देशभर में “पैनल” बनाकर नेटवर्क फैलाया गया था।

ED का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग हवाला, क्रिप्टो और फर्जी बैंक खातों के जरिए पैसे को विदेश भेजते थे। आम लोगों के KYC का दुरुपयोग कर हजारों डमी अकाउंट खोले गए और फिर इस रकम को UAE और भारत में महंगी संपत्तियों में निवेश किया गया।

Advertisment

अब तक इस मामले में 175 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है। 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही, रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 5 प्रॉसिक्यूशन शिकायतें दाखिल की गई हैं।

See also  Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

ED के मुताबिक, इस केस में अब तक कुल 4336 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं। वहीं सौरभ चंद्राकर समेत अन्य आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!