Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी योगेश कुमार देवांगन निवासी भोजपुर, थाना चांपा ने 15 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आयोजित भागवत कथा के अवसर पर भोजपुर स्थित समलाई मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने मुख्य मार्ग किनारे एक फ्लेक्स बैनर लगाया गया था।
घटना के दिन, कलश यात्रा के दौरान जब श्रद्धालु हसदेव नदी से जल भरकर लौट रहे थे, उसी समय आरोपी राजेश वाल्टर ने उक्त फ्लेक्स बैनर को फाड़ दिया, जिससे हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची।
 रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी राजेश वाल्टर (71 वर्ष), निवासी मिशन फाटक रोड, भोजपुर चांपा ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने से  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!