Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हत्या के प्रयास, लूट व डकैती की 6 वारदातों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जानलेवा हमला कर हत्या करने व डकैती, लूटपाट करने की 06 अलग-अलग घटनाओं के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों का गिरोह मोटरसाइकिल पर घूमते हुए सुनसान रास्तों पर लोगों को रोकता था और गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला करता था। इस दौरान पीड़ितों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली जाती थी।
 29 जनवरी 2026 की रात शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते में आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों को निशाना बनाया। हमले में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। वहीं 27 जनवरी को पामगढ़ क्षेत्र में भी आरोपियों ने जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में अलग-अलग घटनाओं में लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विशेष टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड, जो पहले से हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में जेल में बंद था, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का पाइप तथा लूटे गए 5 मोबाइल फोन (रियलमी, ओप्पो और जिओ) बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं सउनि रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, संतोष बंजारे,  दिनेश चौहान, राजेश कश्यप, यशवंत पाटले एवं थाना  शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

See also  ग्राम तरौद में जुए के फड़ पर अकलतरा पुलिस की रेड, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹29 हजार नकद जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!