Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर तगड़ा अटैक, 30 ठिकानों पर स्ट्राइक Israel में लगी इमरजेंसी, कहां हैं खामेनेई

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया। राजधानी तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई और कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए।

हालांकि, हमले की पुष्टि इजरायल के रक्षा मंत्री ने की है, लेकिन ईरानी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

https://x.com/ANI/status/2027637957935698338?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2027637957935698338%7Ctwgr%5E5c980103110c59d8d5a9cff17cbccb3070a8bb9f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fus-israel-joint-attack-on-iran-30-targets%2F

खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की खबर
रॉयटर्स समेत अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को तेहरान से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमले से पहले अपने नागरिकों को नेशनल वॉर्निंग जारी कर सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी थी।

See also  नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

एयरपोर्ट, खुफिया इमारतें और सरकारी ठिकाने निशाने पर
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों में ईरान की खुफिया एजेंसी की बिल्डिंग, एयरपोर्ट, राष्ट्रपति भवन और कुछ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। नुकसान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस बीच ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू किए जाने के संकेत भी मिल रहे हैं।

Advertisment

इजरायल में आपातकाल, ईरान-इराक ने बंद किया एयरस्पेस
इजरायल के रक्षा मंत्री ने देश में विशेष राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नागरिकों को अलार्म बजते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  Suicide : सुसाइड से पहले व्यक्ति की कैसी होती हैं हरकतें? ऐसे कर सकते हैं पहचान...

दूसरी ओर, ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इराक ने भी एहतियातन एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की है।

मोबाइल सेवाएं प्रभावित, भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
हमले के बाद ईरान में मोबाइल फोन सेवाएं ठप होने की खबर है। इजरायल ने अपने नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और घरों में रहने की सलाह दी है।

इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी कर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच पूरी दुनिया की नजर अब ईरान की संभावित प्रतिक्रिया और आगे की कूटनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई है।

See also  10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!