Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suicide : सुसाइड से पहले व्यक्ति की कैसी होती हैं हरकतें? ऐसे कर सकते हैं पहचान…

Suicide : सुसाइड से पहले व्यक्ति की कैसी होती हैं हरकतें? ऐसे कर सकते हैं पहचान।

नई दिल्ली। Suicide : भारत सहित दुनियाभर में आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। हर साल लाखों लोग आत्महत्या कर लेते हैं, और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 15 से 19 साल के बच्चों के लिए आत्महत्या मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण बन गया है। WHO के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में हर साल करीब 7.20 लाख लोग आत्महत्या करते हैं, जबकि भारत में यह आंकड़ा 1.75 लाख है।

इसका मतलब है कि हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। इस बढ़ते मुद्दे को देखते हुए यह सवाल उठता है कि लोग आत्महत्या क्यों करते हैं और उनके व्यवहार में कौन सी ऐसी बातें होती हैं जिन्हें पहचानकर हम उन्हें इस कदम से रोक सकते हैं।

See also  क्याअब FD से अब कम हो जाएगी आपकी कमाई? रेट कट के बाद क्या करें निवेशक…

आत्महत्या का कारण

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 90% आत्महत्या के मामलों का कारण मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आत्महत्या करने का विचार अचानक नहीं आता, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से मानसिक तनाव या अवसाद चलता रहता है। यदि हम इन लोगों के व्यवहार पर ध्यान दें, तो हम उन्हें आत्महत्या करने से पहले ही पहचान सकते हैं और मदद कर सकते हैं।

Advertisment

युवाओं में आत्महत्या के बढ़ते मामले

“जर्नल ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकेट्रिक नर्सिंग” में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, किशोरों में आत्महत्या के बढ़ने के कारणों में स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग, पोषण की कमी, पीरियड्स की समस्याएं, खराब जीवनशैली, नींद की समस्याएं और मानसिक दबाव जैसे आंतरिक कारण शामिल हैं। बाहरी कारणों में परिवार में मानसिक समस्याएं, आपसी संवाद की कमी और सामाजिक समस्याएं प्रमुख हैं।

See also  निवर्तमान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई...

आत्महत्या से पहले व्यक्ति किस तरह का व्यवहार करता है-

आत्महत्या करने से पहले लोग कुछ खास तरह की हरकतें दिखाते हैं, जिनसे उनके मानसिक स्थिति का संकेत मिलता है। इन व्यवहारों को पहचानकर उन्हें समय पर मदद दी जा सकती है:

1. परिवार से अलग रहना
2. रात को कम सोना या सुबह देर तक सोते रहना
3. चिड़चिड़ापन दिखाना
4. भूख कम लगना या बहुत ज्यादा लगना
5. किसी बात को बार-बार सोचते रहना
6. यौन इच्छाओं में कमी आना
7. निराशा, हताशा या लाचारी महसूस करना
8. अपराध या शर्म की भावना होना
9. बार-बार अपनी बीमारी की बातें करना
10. खुद को परिवार या दोस्तों पर बोझ समझना
11. पसंदीदा कामों में मन न लगना
12. आत्महत्या के बारे में बात करना
13. बात करते समय अचानक शांत हो जाना
14. नशे की लत में अचानक वृद्धि होना
15. ज्यादातर समय अकेले रहना

See also  23 हजार करोड़ किसका है प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें- जांगिड़...

आधारित है। किसी भी कदम को उठाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!