Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही 68.50 लाख की गांजा खेप जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही 137 किलो गांजा की खेप जब्त की है। इस मामले में एक महिला समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 68.50 लाख रुपए बताई गई है।

कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर दो कारों—एक ईको और एक टोयोटा—को रोका गया। तलाशी के दौरान टोयोटा कार की डिक्की में प्लास्टिक बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

See also  भारत ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, शुभमन गिल बनाए गए उपकप्तान, शमी की हुई वापसी...

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के अंगुल से लोड कर महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ महाराष्ट्र, कुछ ओडिशा और एक बिहार का निवासी है।

आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 11,400 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और पूरे तस्करी चैन की जांच की जा रही है।

See also  इंदौर में एयरपोर्ट से रीगल तक चलेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, दो टनल में सात स्टेशन बनेंगे...

गिरफ्तार आरोपियो का नाम

Advertisment

01- शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा
02 बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल ओडिशा
03- महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र
04- सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र,
05-नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
06- सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
07- दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार
08-शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र

See also  फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज करेंगी जेनेलिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!