Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पाकिस्तान में एक दिन में डबल आतंकी हमला, 11 लोगों की मौत, अंसार-उल-इस्लाम ने ली अटैक की जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क : पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकियों ने दो अलग-अलग हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती दी। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए इन हमलों में कुल 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।इन घटनाओं के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं उठने लगी हैं।

भक्कर में आत्मघाती हमला
पहला हमला पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में दज्जाल इंटर-स्टेट चेक पोस्ट पर हुआ। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया, जिसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो फुटेज में हमले के आत्मघाती होने की पुष्टि हुई है।

See also  भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य बने सुनील राठौर

इस हमले की जिम्मेदारी अंसार-उल-इस्लाम नामक आतंकी संगठन ने ली है। हमलावर की पहचान अबू दर्दा के रूप में की गई है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब इस संगठन ने इस प्रकार के हमले की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है।

कोहाट में पुलिस वाहन पर हमला
दूसरा हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट क्षेत्र में हुआ, जहां आतंकियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के अनुसार, इस हमले में पांच पुलिसकर्मी, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, मारे गए। इसके अलावा दो आम नागरिकों की भी मौत हुई।हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

See also  स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, विभिन्न वार्डो, उद्यानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में की जा रही साफ-सफाई...

बढ़ती सुरक्षा चिंता
लगातार हो रहे हमलों ने पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ा है।

Advertisment

प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!