Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : पुलिस ने पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर नंदू शर्मा को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर के थाना पंडरी क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद की गई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अवैध रूप से हथियार रखने और उनकी खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 फरवरी 2026 को थाना पंडरी पुलिस को सूचना मिली कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नंदू शर्मा निवासी रायपुर बताया।

See also  जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न...

तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

पुलिस ने आरोपी नंदू शर्मा (30 वर्ष), निवासी कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती, को गिरफ्तार कर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पिस्टल की प्राप्ति के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार नंदू शर्मा पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!