Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : तंजानिया में गोल्ड माइन दिलाने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रायपुर। तंजानिया में सोने की खदान में निवेश का झांसा देकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को रायपुर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश फरार होने की तैयारी में था और वियतनाम जाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।

मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज है, जहां कारोबारी समर्थ बरडिया की शिकायत पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि यश राजेश शाह ने तंजानिया में सोने की खदान में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश कराए और रकम हड़प ली।

See also  थाना बिर्रा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बिर्रा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही...

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को तंजानिया में खनन कारोबार से जुड़ा बताया। उसने पीड़ित को अफ्रीकी देश ले जाकर अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक व्यक्ति को अपना पार्टनर बताया और सोने की खदान में हिस्सेदारी दिलाने का भरोसा दिलाया। ऊंचे मुनाफे का लालच देकर चरणबद्ध तरीके से बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई।

निर्धारित समय बीतने के बाद जब न तो खदान का स्वामित्व मिला और न ही निवेश की राशि वापस हुई, तब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देश छोड़ने की फिराक में है। तकनीकी साक्ष्यों और लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

See also  बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने की अपार शक्ति, लगन और ईमानदारी से करें मां-बाप के सपनों को साकार: मंत्री केदार कश्यप...

पुलिस के अनुसार सहआरोपी अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं अन्य निवेशकों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!