Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: आबकारी भवन में आग के बाद यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ऑडिट से पहले फाइलें जलने पर उठे सवाल

रायपुर : रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में लगी आग की घटना को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने आबकारी विभाग में संगठित भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के वेतन घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विभाग में लंबे समय से वेतन कटौती और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। आग लगने की घटना के बाद संदेह और गहरा गया है। संगठन का आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती किसके निर्देश पर की गई और कटे हुए पैसे का उपयोग कहां हुआ, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

See also  अब सरकार भी लाने जा रही है ओला-उबर जैसी टैक्सी सर्विस, ड्राइवरों की होगी मौज तो इनके छूटेंगे पसीने...

शनिवार देर रात लाभांडी स्थित आबकारी भवन की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी। इसी मंजिल पर आबकारी निगम का महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है। आग में कई अहम फाइलें और दस्तावेज जलने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक जिस सेक्शन में आग लगी, वहीं सोमवार से निगम के आय-व्यय से जुड़ा ऑडिट प्रस्तावित था। शनिवार को पूरे दिन ऑडिट की तैयारियों के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही बनी रही, लेकिन देर रात कार्यालय बंद होने के कुछ समय बाद आग भड़क उठी।

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ऑडिट से संबंधित कक्ष से हुई। दमकल विभाग के पहुंचने तक रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान हो चुका था और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए।

Advertisment

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

See also  RRB ALP Recruitment 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

यूथ कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि आग की घटना के पीछे किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!