Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Amit Jogi : चारभाठा धान केंद्र पहुंचे अमित जोगी, चूहे नहीं मिले; साय सरकार पर गबन के गंभीर आरोप

रायपुर। कबीरधाम जिले के धान संग्रहण केंद्रों से बड़ी मात्रा में धान गायब होने के मामले को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र पहुंचे और वहां निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें चूहों से धान खराब होने के कोई ठोस संकेत नहीं मिले।

अमित जोगी ने बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि पूरे परिसर की जांच के बाद भी उन्हें एक भी चूहा नहीं दिखाई दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खाने वाले असली चूहे यहां नहीं, बल्कि सरकार में बैठे लोग हैं और धान की कमी के पीछे गबन व कमीशनखोरी जिम्मेदार है।

See also  पोस्ट ऑफिस की ये शानदार स्कीम्स, मोटा रिटर्न के साथ देंगी टैक्स बेनिफिट्स...

दरअसल, कबीरधाम जिले के बाजार चारभाठा और बघर्रा धान संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिला विपणन अधिकारी ने इस नुकसान का कारण धान का खुले में रखा जाना, मौसम, चूहे, दीमक और कीटों को बताया था।

इस बयान के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पार्टी ने प्रतीकात्मक रूप से ‘चूहा पकड़ो अभियान’ चलाने और घोटाले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व लोगों की पहचान की मांग की है।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की...

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी प्रितेश पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, विवादित बयान देने पर जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!