Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महासमुंद ब्रेकिंग: बागबाहरा मंडी सचिव निलंबित, अवैध धान मामले में लापरवाही पड़ी भारी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने बागबाहरा मंडी के सचिव कुशल राम ध्रुव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई ओडिशा से अवैध रूप से लाए जा रहे धान पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई न करने और घोर लापरवाही बरतने के चलते की गई है।

क्या था मामला? विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान, बीती 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी में किसान राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा से आए एक ट्रक से अवैध धान खाली किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने मौके पर दबिश दी, जहाँ तीन ट्रैक्टरों में धान पलटा जा रहा था। एसडीएम बागबाहरा के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, मंडी सचिव कुशल राम ध्रुव ने न तो पंचनामा बनाया, न ही धान की जब्ती कर मंडी को सुपुर्द किया।

See also  प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को होना चाहिए जागरूक - राजकुमार साहू

कलेक्टर की रिपोर्ट पर कड़ा एक्शन: महासमुंद कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में मंडी सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में कुशल राम ध्रुव का मुख्यालय संभागीय कार्यालय रायपुर रहेगा।

दिनेश साहू बने नए सचिव: आदेश के अनुसार, कुशल राम ध्रुव के स्थान पर मंडी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार साहू को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान के कारोबार में संलिप्त बिचौलियों और लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!