Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NHM Employees Union : नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव के अंक देने की मांग, कोविड काल की सेवाओं का हवाला

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने नियमित भर्तियों में अनुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि कोविड काल में मात्र छह माह कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित भर्ती में अनुभव का अंक दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों को दरकिनार किया जा रहा है, जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।

एनएचएम के अंतर्गत वर्षों से संविदा आधार पर कार्यरत स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, चिकित्सक सहित अन्य पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को पूर्व की भर्तियों में उनके अनुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाते रहे हैं तथा उसी आधार पर वरीयता क्रम में चयन भी किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ की झांकी ‘‘ बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘‘ में शामिल लोक-कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात...

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी एवं प्रवक्ता पुरन दास ने सयुंक्त बयान जारी कर बताया कि जब कोविड काल में केवल छह माह कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जा सकता है, तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्षों से निरंतर एवं निष्ठापूर्वक सेवा दे रहे एवं करोना कॉल में भी सेवाएं दिए संविदा कर्मचारियों को अनुभव का अंक न दिया जाना घोर अन्याय है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने शासन से मांग की है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया में एनएचएम के अनुभवी संविदा कर्मचारियों को उनके कार्यानुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाएं, जिससे विभाग में योग्य, कुशल एवं अनुभवी मानव संसाधन की नियुक्ति हो सके तथा शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को अनुभवी कर्मचारियों की सेवाएं प्राप्त हों।— छग प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!