Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अब बिना पैसे दिए खेलो महंगे मोबाइल गेम! Google के इस धमाकेदार फीचर से बदल जाएगा मोबाइल गेमिंग

डेस्क : अगर आप मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं, तो Google Play Store का यह नया अपडेट आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अब तक एंड्रॉयड यूजर्स को केवल वही गेम्स मुफ्त में खेलने को मिलते थे, जो प्ले स्टोर पर फ्री उपलब्ध होते थे। लेकिन अब Google एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स महंगे पेड गेम्स को खरीदने से पहले फ्री में ट्राय कर सकेंगे।

अब तक Play Store पर कैसे मिलते थे गेम्स
फिलहाल Google Play Store पर गेम्स को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में फ्री गेम्स आते हैं, जिन्हें बिना पैसे दिए खेला जा सकता है, लेकिन इनमें विज्ञापन और इन-ऐप परचेज का झंझट रहता है। दूसरी ओर, वन-टाइम परचेज गेम्स होते हैं, जिनके लिए यूजर को एक बार भुगतान करना पड़ता है। भुगतान के बाद गेम के सभी फीचर्स, कैरेक्टर और मोड्स अनलॉक हो जाते हैं।

See also  अपकमिंग आईपीओ: अगले हफ्ते मार्केट में रहेगी बहार, 5 नए इश्यू में पैसा लगाने का मौका...

समस्या यह थी कि इन पेड गेम्स को खरीदने से पहले उन्हें आजमाने का कोई विकल्प नहीं था। अगर गेम पसंद न आया, तो यूजर का पैसा बर्बाद हो जाता था।

क्या है ‘Try Before You Buy’ फीचर
यूजर्स की इसी परेशानी को दूर करने के लिए Google ‘Try Before You Buy’ नाम के नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के तहत यूजर किसी भी पेड गेम को खरीदने से पहले सीमित समय के लिए फ्री में खेल सकेगा। यह एक टाइम-लिमिटेड ट्रायल होगा, जिसकी अवधि तय करने का अधिकार गेम डेवलपर के पास रहेगा।

जैसे ही यूजर ट्रायल शुरू करेगा, उसी समय से टाइम काउंट होना शुरू हो जाएगा और इस दौरान गेम के सभी जरूरी फीचर्स एक्सेस किए जा सकेंगे।

Advertisment

यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा
इस फीचर से यूजर्स पहले ही यह तय कर पाएंगे कि कोई गेम वाकई उनके पैसे खर्च करने लायक है या नहीं। अब बिना रिस्क के गेम को टेस्ट किया जा सकेगा। खासकर स्टूडेंट्स और बजट में गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा।

See also  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की महिलाओं को वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया नवीन राशनकार्ड का वितरण...

मोबाइल गेमिंग का अनुभव होगा बेहतर
‘Try Before You Buy’ फीचर आने के बाद गेम खरीदने का फैसला ज्यादा सोच-समझकर लिया जा सकेगा। इससे यूजर्स का भरोसा भी बढ़ेगा और गलत गेम पर पैसा खर्च होने से बच जाएगा।

कब तक आ सकता है यह फीचर
हालांकि Google ने अभी इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे जल्द ही Play Store पर रोलआउट किया जा सकता है। इसके आने के बाद एंड्रॉयड गेमिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!