Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना जांजगीर पुलिस द्वारा गुम नबालिक बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर सौपा गया उसके परिजनों…

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर पुलिस द्वारा गुम नबालिक बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौपा गया।
एक नाबालिक बालिका घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी जिसको उसके परिजनों के द्वारा आस-पास एवं रिस्तेनाते में पता किया पता नही चला, जिसकी गुमने की सूचना परिजनों के द्वारा थाना जांजगीर पुलिस को18 फरवरी 2024 को दियें जाने पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया था।
नबालिक बालिका की गुमने की सूचना को जाजंगीर पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के उचित मार्ग दर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम तैयार कर गुम नबालिक बालिका की पतासाजी हेतु रवाना किया गया था। गुम बालिका को नैला रेलवे स्टेशन से आज दिनांक को सकुशल बरामद किया गया है, जिसे उसके परिजन को सुपूर्द किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रआर राजकुमारी मार्को एवं आर. राकेश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Raipur Drugs Supply : रायपुर का ड्रग नेटवर्क देशभर में जुड़ा, कई बड़े तस्करों के नाम सामने आए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!