Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिना दौड़े बना दिए 94 रन, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, भारत को मिला एक और तूफानी विकेटकीपर-बल्लेबाज

नई दिल्ली,08 दिसंबर : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मुकाबले में बड़ौदा ने सर्विसेज़ को 13 रनों से हरा दिया. बड़ौदा की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर अमित पस्सी, जिन्होंने 55 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली. गजब की बात ये है कि ये अमित पस्सी का पहला टी20 मैच था और अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने वो कर दिखाया जो आजतक किसी इंडियन ने नहीं किया है. डेब्यू मैच में ही अमित पस्सी ने सिर्फ 44 गेंदों में शतक ठोका और 55 गेंदों में 114 रन बनाए.

अमित पस्सी का धमाका
बड़ौदा ने हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए. शाश्वत रावत 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अमित पस्सी ने क्रीज पर आते ही धुआंधार बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने विकेट के सामने और ऑफ साइड के स्क्वायर एरिया में चाबुक स्ट्रोक खेले. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 छक्के और 10 चौके मारे. अपने 9वें छक्के पर अमित पस्सी ने अपना शतक पूरा किया. अमित पस्सी ने 94 रन बिना दौड़े ही बना दिए. अमित पस्सी ने अपनी पारी से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की. वो टी20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बिलाल आसिफ की बराबरी पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 2015 में अपने डेब्यू पर 114 रनों की पारी ही खेली थी. वहीं टी20 डेब्यू में इतनी बड़ी पारी खेलने वाले पस्सी पहले इंडियन हैं.

See also  धरती, हवा और पानी का संरक्षण कर हमें पर्यावरण को बचाना हैः बंजारा, पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीटीपीएस मड़वा की ओर से नियमित 23 दिनों तक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया....

अमित पस्सी हैं बड़ौदा के टैलेंटेड क्रिकेटर
अमित पस्सी का जन्म 27 अगस्त , 1999 को हुआ था. ये खिलाड़ी बड़ौदा क्रिकेट में लंबे समय से सक्रिय है लेकिन उन्हें मौका अब जाकर मिला. बड़ौदा प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 100 ही रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया. वो जितेश शर्मा के विकल्प के तौर पर चुने गए. जितेश शर्मा जैसे ही साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए, वहां पस्सी को मौका मिला और अब
इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर अपना नाम बना लिया है.

See also  प्लांटेशन के 45 × 45 के गड्ढों की मजदूरी दर 17.49 पर मजदूरों को सिर्फ 10 रुपए, कारनामे बाज रेंजर की करतूत पर डीएफओ मनेंद्रगढ़ की चुप्पी आपसी मिलीभगत तो नही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!