Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धरती, हवा और पानी का संरक्षण कर हमें पर्यावरण को बचाना हैः बंजारा, पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीटीपीएस मड़वा की ओर से नियमित 23 दिनों तक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया….

धरती, हवा और पानी का संरक्षण कर हमें पर्यावरण को बचाना हैः बंजारा
 
पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीटीपीएस मड़वा की ओर से नियमित 23 दिनों तक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
 
जांजगीर-चांपा। धरती, हवा और पानी का संरक्षण आवश्यक है। यदि हम इन्हें संरक्षित रखने में कामयाब हो पाएं, तो हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच जाएगा। यह विचार पर्यावरण दिवस पर कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने व्यक्त किए। कार्यपालक निदेशक ने बच्चों द्वारा कैनवास पर उकेरे गए चित्रों को अवलोकन करते हुए उनकी कल्पनाशीलता की सराहना की। इसके अलावा पर्यावरण जागरूकता को लेकर विद्युत संयंत्र की ओर से 12 मई से 5 जून तक चलाए गए 23 दिवसीय पर्यावरण जनजागरूकता कार्यक्रम की खुलेमन से तारीफ की।
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आसपास के गांवों में जनजागरूकता कार्यक्रम एवं काॅलोनी में साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी.) द्वारा पर्यावरण दिवस के लिए निर्धारित ’’लाइफ-पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली मिशन एवं प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’’ विषय पर बच्चों, गृहणियों एवं कर्मचारियों के बीच चित्रकला, नारा, निबंध एवं कविता लेखन स्पर्धा कराई गई। चित्रकला स्पर्धा में बड़ी संख्या में बच्चों ने भागीदारी निभाई। कार्यपालक निदेशक एवं अतिथियों के हाथों विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अतिथि गृह परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आरजी देवांगन, पीके श्रीवास्तव, एसडी द्विवेदी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष निवेदिता बंजारा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संयोजन अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे के मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता टीके नेताम एवं सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय झा द्वारा किया गया। संजय झा द्वारा विद्युत संयंत्र में मिशन लाइफ-गो ग्रीन अभियान शुरू किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सिविल विभाग का विशेष सहयोग रहा।

See also  चांपा पुलिस ने पकड़े डीजल चोर, 2 आरोपियों के साथ 1 खरीददार भी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!