Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, प्रतिमा स्थल पर हुआ कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा,19नवंबर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर को जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के संयोजकत्व में जांजगीर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं धूप–दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके योगदान और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण कार्य और देशहित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति को दिशा देने में इंदिरा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है।

See also  क्या स्मोकिंग सच में कम करती है मानसिक तनाव… जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर अपने लंबे कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनमें बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियर्स की समाप्ति और गरीबों के उत्थान हेतु 20 सूत्रीय कार्यक्रम प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रतिक्रियावादी शक्तियों के विरोध में खड़ी रहीं और राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विवेक सिसोदिया ने किया।

Advertisment

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष देव कुमार पांडे, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष महारथी बघेल, अजीत सिंह राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद कश्यप, परमेश्वर निर्मले, हेमलता राठौर, राइस किंग खुटे, संतोष बबई गढ़वाल, अनिल चौरसिया, चंद्र कुमार ओग्रे, पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, आकाश तिवारी, राजा खान, लच्छी लदेर, जय सिंह राठौर, सफीक खान, अतीक कुरैशी, कमलेश ताम्रकार, छतराम साहू, अशोक चंद्रा, करण राठौर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

See also  ट्रेडिंग कंपनी में तीन गुना ब्याज दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने इंदिरा गांधी के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!