Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू पहुंचे दुर्गा पंडाल, ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना…

कुटरा बोड़ सेमरा में आदर्श नवयुवक समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्र उत्सव,

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में शारदीय नवरात्र महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण अंचलों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य और लोकप्रिय नेता राजकुमार साहू कुटरा बोड़ सेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने आदर्श नवयुवक दुर्गा उत्सव सेवा समिति के पंडाल में विराजित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और नवयुवकों से मुलाकात कर सुख-दुख भी साझा किए।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। नवरात्रि में पंडाल बनाकर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। ज्वारा बोया जाता है और नौ दिनों तक ग्रामवासी सुख-समृद्धि की कामना के लिए ज्योति कलश प्रज्वलित करते हैं। अष्टमी को हवन और नवमी के दिन प्रतिमा विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है।

See also  बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा मंहगा, परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक चालान की व्यवस्था, राज्य के सभी नेशनल हाईवे में शुरू हुआ ई-डिटेक्शन सिस्टम, बिना दस्तावेजों के साथ चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की तैयारी, हाईवे में चलने वाले वाहनों के सभी दस्तावेज हो अपडेट...

नवरात्र के दौरान मांदर और झांझ की थाप पर गूंजते जसगीत लोगों को विशेष आकर्षित करते हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में जसगीत सुनने पहुंचते हैं। समिति में दिलीप कश्यप, अजय साहू, धनंजय कर्ष, दिल हरण कश्यप, उजागर साहू, पिंटू केवट, यशवंत कश्यप, अशोक साहू, सुरेश साहू सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!